देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से की अपील, पूजा सामग्री और प्लास्टिक नदी में न डालने का दिया संदेश

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। देव दीपावली के पावन पर्व पर काशी के घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नमामि गंगे के गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा तट की सफाई करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दीपोत्सव के दौरान घाटों और गंगा में प्लास्टिक, पॉलिथीन, थर्माकोल तथा अन्य कचरा न फेंकें। कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में डालें अथवा अपने साथ वापस ले जाएं।

 

राजेश शुक्ला ने कहा कि फूल-माला, दीपक और अन्य पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित करें। बाजार और पूजा सामग्री खरीदने के लिए प्लास्टिक की जगह कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें।

 

उन्होंने गंगा स्नान के दौरान साबुन, शैंपू और रासायनिक पदार्थों का प्रयोग नहीं करने की भी अपील की। साथ ही श्रद्धालुओं से स्वयं स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नमामि गंगे के प्रयास तभी सफल होंगे, जब आम नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। जनसहयोग से ही मां गंगा और काशी के घाटों को निर्मल एवं स्वच्छ रखा जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    पुलिस ने तुड़वाया बंद कार्यालय का ताला, दस्तावेजों की जांच कर कई अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। हजारों लोगों से करोड़ों रुपये…

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरा स्कूटी सवार; चालक हिरासत में     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद