बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

बैकुंठ जी का षोडशोपचार पूजन और सहस्रार्चन संपन्न, तुलसी दल, फल और लड्डू का लगाया गया भोग

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। मुख्य मंदिर परिसर में भगवान विष्णु के प्रमुख विग्रह बैकुंठ जी का विधि-विधान से पूजन, सहस्रार्चन और महाआरती की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

 

मुख्य मंदिर के गर्भगृह और दण्डपाणि मंडप के मध्य स्थित बैकुंठ जी के विग्रह का सर्वप्रथम षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। इसके बाद वैकुण्ठेश्वर महादेव को तुलसी दल अर्पित करते हुए श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया गया। मंत्रोच्चार के बीच सहस्रार्चन संपन्न हुआ। भगवान को लड्डू, फल और विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित करने के बाद विधिवत महाआरती की गई।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने सहस्र कमल पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की थी। श्रद्धालु इस अवसर पर सुख-समृद्धि, मोक्ष और आध्यात्मिक कल्याण की कामना करते हैं।

 

इस धार्मिक आयोजन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक सहित मंदिर न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी तुलसी दल अर्पित कर पूजन में सहभागिता की।

 

समस्त अनुष्ठान मंदिर के अर्चक के पौरोहित्य में पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    विद्यालय की समस्याओं को लेकर बेटियों ने रखी बात, अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिए निर्देश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के राजवारी गांव…

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    84वें महोत्सव में महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने उतारी महाआरती, देर रात तक चला भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    जनचौपाल में विधायक त्रिभुवन राम ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव