मशालों की रौशनी में निकला मासूम अली असगर का गहवारा, गूंजती रही नौहाख्वानी

रामनगर में 29 मोहर्रम पर अकीदतमंदों ने निकाला श्रद्धा और अकीदत का जुलूस, मजलिस में कर्बला की शहादत का हुआ मार्मिक बयान

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS | रामनगर (वाराणसी)। 29 मोहर्रम के अवसर पर रामनगर के गोलाघाट स्थित मकतबे इमामिया में बुधवार देर रात एक भव्य मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के उपरांत अकीदतमंदों ने हज़रत मासूम अली असगर (अ.स.) के गहवारे (झूले) का पारंपरिक जुलूस मशालों की रौशनी के बीच निकाला। पूरे वातावरण में मातमी नौहों की गूंज और सीनाजनी के साथ कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना ग़ुलाम रसूल नूरी (कश्मीर) ने कर्बला की दर्दनाक घटना और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) तथा उनके साथियों की शहादत का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके संबोधन को सुनकर उपस्थित अकीदतमंद भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ तसनीम आब्दी ने पवित्र कुरआन की तिलावत से किया, जबकि बाक़र आब्दी ने सोजख्वानी प्रस्तुत की। इसके बाद राशिद आब्दी, यूसुफ़ रिजवी (रईस) और तसनीम आब्दी ने अपने मार्मिक कलाम पेश कर माहौल को गमगीन बना दिया।

इससे पूर्व अल असगर ग्रुप के सदस्यों ने मासूम अली असगर के गहवारे को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया। देर रात निकला शबीहे-झूला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ मरहूम विलायत हुसैन के इमामबाड़े पहुंचकर संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मौलाना गुलफाम हुसैन रिजवी ने अलविदाई तकरीर पेश की।

जुलूस एवं मजलिस में मौलाना सैय्यद फरमान रज़ा, इनाम रज़ा, मोहम्मद मेहंदी, समर अब्बास, मुन्ना मिर्जा, सैय्यद अख्तर रज़ा आब्दी, राशीद आब्दी, सैफ रज़ा, यूसुफ़ रिजवी (रईस), मिर्जा मुशीर हसन, आज़म रिज़वी, मोहम्मद आसिफ (मलिक), नकी हसन (विक्की), एस. हसन फ़ातमी (शुजा), कुमैल, सरफराज अली, बाक़र आब्दी, अरमान, जेनीश, साहा, बशर, जिम्मी, सुहैल हसन, अरशद हुसैन, समीर, ऋषभ सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन नदीम आब्दी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और मातमी परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अजय सिंह का जन्मदिवस, देशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण और रुद्राभिषेक के आयोजन

    अजय सामाजिक सेवा समिति ने ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मोत्सव, कई राज्यों में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS,…

    एसएमएस में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा एआई आधारित आधुनिक प्रशिक्षण

    ‘अकादमिक क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार, जिम्मेदार और नैतिक एआई अपनाने पर दिया जोर   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अजय सिंह का जन्मदिवस, देशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण और रुद्राभिषेक के आयोजन

    सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अजय सिंह का जन्मदिवस, देशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण और रुद्राभिषेक के आयोजन

    एसएमएस में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा एआई आधारित आधुनिक प्रशिक्षण

    एसएमएस में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा एआई आधारित आधुनिक प्रशिक्षण

    राहुल गांधी विदेश यात्राओं का एजेंडा स्पष्ट करें, देश जवाब चाहता है : प्रकाश पाल

    राहुल गांधी विदेश यात्राओं का एजेंडा स्पष्ट करें, देश जवाब चाहता है : प्रकाश पाल

    फतुहा में शब्बेदारी का आयोजन, नौहाख्वानी और मातम से गूंजा माहौल

    फतुहा में शब्बेदारी का आयोजन, नौहाख्वानी और मातम से गूंजा माहौल

    मशालों की रौशनी में निकला मासूम अली असगर का गहवारा, गूंजती रही नौहाख्वानी

    मशालों की रौशनी में निकला मासूम अली असगर का गहवारा, गूंजती रही नौहाख्वानी

    फरार आरोपी के खिलाफ चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    फरार आरोपी के खिलाफ चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई