फरार आरोपी के खिलाफ चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा, आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी से कराई गई मुनादी

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। फरार चल रहे वारंटी विकास मिश्रा के विरुद्ध थाना चोलापुर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई।

पुलिस टीम जब गोपपुर गांव स्थित आरोपी विकास मिश्रा के आवास पर पहुंची, तब वहां उसकी माता बिंदु मिश्रा, पत्नी संतोष मिश्रा तथा स्थानीय गवाह देव मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा एवं सियाराम मिश्रा मौजूद मिले। सभी गवाहों की उपस्थिति में न्यायालय से निर्गत धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा नोटिस आरोपी के घर पर विधिवत चस्पा की गई।

न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर क्षेत्र के लोगों को उद्घोषणा की जानकारी दी। साथ ही नोटिस की प्रतियां गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय एवं चौराहे पर भी चस्पा की गईं, ताकि आमजन को न्यायालय की कार्रवाई से अवगत कराया जा सके।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी के विरुद्ध प्रस्तावित कुर्की की कार्रवाई की उद्घोषणा भी की गई। इसके अतिरिक्त नियमानुसार सूचना स्थानीय एवं अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित कराकर न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

चोलापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आगे भी विधिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी