सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अजय सिंह का जन्मदिवस, देशभर में रक्तदान, वृक्षारोपण और रुद्राभिषेक के आयोजन

अजय सामाजिक सेवा समिति ने ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मोत्सव, कई राज्यों में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजय सामाजिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह का जन्मदिवस इस वर्ष देशभर में ‘सेवा पर्व’ के रूप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न राज्यों और जनपदों में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, वृक्षारोपण, पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक तथा जनसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और जनकल्याण की कामना के साथ की। इसके बाद उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं उनकी माताजी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की प्रार्थना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

 

समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश पांडेय ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्रा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड और शिवपुरी सहित विभिन्न जिलों में समिति के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण, केक काटकर जन्मोत्सव और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश में भी गाजीपुर, भेलूपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना, वृक्षारोपण एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस को समाजहित के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

 

पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सोनकर ने दूरभाष पर अजय सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

 

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अजय सिंह के नेतृत्व में संगठन निःस्वार्थ सेवा, सामाजिक समरसता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिवस मनाकर यह संदेश दिया कि समाज और मानवता की सेवा ही किसी भी उत्सव की सबसे बड़ी सार्थकता है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह (गाजीपुर), अरविंद बघेल (दतिया), कुलदीप बघेल (ग्वालियर), प्रमोद शर्मा (भिंड), कुबेर सिंह बघेल (शिवपुरी), मंडल अध्यक्ष नंद जी ओझा (भेलूपुर), जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह (रीवा), केशव चौधरी, शाहिद आलम, अनुराग प्रजापति, आदि सिंह, किशन सिंह, अजय सिंह के परिजन तथा विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से जुड़े अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी