राहुल गांधी विदेश यात्राओं का एजेंडा स्पष्ट करें, देश जवाब चाहता है : प्रकाश पाल

भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन पर बोला हमला

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गुरुवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी हालिया विदेश यात्रा के उद्देश्य और वहां दिए गए बयानों को लेकर देश की जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

 

प्रकाश पाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते हैं और देश विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 20 दिन की विदेश यात्रा से लौटने के बाद राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्होंने विदेश में किन विषयों पर चर्चा की और उनका एजेंडा क्या था।

 

भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संविधान बदलने का झूठा आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने भ्रम की राजनीति की, लेकिन देश की जनता अब ऐसे प्रयासों को समझ चुकी है।

 

प्रकाश पाल ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रम का तथ्यों के आधार पर जवाब देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा एक बार फिर जनता के समर्थन से मजबूत प्रदर्शन करेगी।

 

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। वहीं समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व अब अपने नाम की बजाय ‘पीडीए’ के नाम पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 से 2017 तक सपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर रही और पिछड़े, अति पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आईं। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरान सांप्रदायिक दंगों ने प्रदेश की सामाजिक समरसता को भी प्रभावित किया।

 

पत्रकार वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी