नीट-यूजी 2026 में बरसठी के तीन छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

जान्हवी ने 638 अंक के साथ क्षेत्र में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, आयुष और बृजेश ने भी हासिल की शानदार सफलता

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के घोषित परिणाम में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के तीन मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दियावा, खोइरी और हंसिया गांव के इन प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खोइरी गांव निवासी जान्हवी शुक्ला, पुत्री राजेश शुक्ला, ने 720 में 638 अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। उन्होंने 99.87 पर्सेंटाइल हासिल की। सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 1271 तथा ऑल इंडिया रैंक 2494 रही। उनकी इस उपलब्धि की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

दियावा गांव निवासी आयुष शुक्ला, पुत्र प्रवेश शुक्ला, ने 602 अंक अर्जित कर 99.52 पर्सेंटाइल हासिल की। सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 3872 तथा ऑल इंडिया रैंक 9215 रही। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

हंसिया गांव निवासी बृजेश कुमार बिंद, पुत्र अच्छेलाल बिंद, ने 574 अंक प्राप्त कर 98.93 पर्सेंटाइल हासिल की। ओबीसी (एनसीएल) वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 9994 तथा ऑल इंडिया रैंक 20941 रही। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर ग्रामीणों, शिक्षकों और सामाजिक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे बरसठी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों की सफलता अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूट कांड में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह बरी

    साक्ष्यों के अभाव में सीजेएम कोर्ट का फैसला, लंबे समय से चल रही सुनवाई का हुआ समापन   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, गाजीपुर। 36 वर्ष पुराने चर्चित देवकली पंप…

    ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    वाराणसी कैंट से बुक की थी ऑटो, सुनसान नहर मार्ग पर चालक को पीटकर छीना वाहन; लूटी गई ऑटो भी बरामद   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, जौनपुर। केराकत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

    श्रीअन्न को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

    कमीशन वृद्धि की मांग को लेकर 28 जुलाई को विधानसभा तक मार्च करेंगे प्रदेशभर के कोटेदार

    कमीशन वृद्धि की मांग को लेकर 28 जुलाई को विधानसभा तक मार्च करेंगे प्रदेशभर के कोटेदार

    ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़