लोकापुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

आजाद पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना अपनाने का किया आह्वान

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामेश्वर। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को रामेश्वर क्षेत्र के लोकापुर स्थित आजाद पार्क में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उपस्थित लोगों ने उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए देश की रक्षा और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद सेवा समिति के पदाधिकारी दिनेश दुबे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने बताया कि बचपन में अंग्रेजों द्वारा 15 कोड़ों की सजा दिए जाने के बाद आजाद ने संकल्प लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ जीवित नहीं आएंगे। उन्होंने अपने इस संकल्प को 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस से घिर जाने के बाद स्वयं को गोली मारकर पूरा किया और मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

 

वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में समिति के सचिव गुलाब चंद दुबे, अरविंद दुबे, ओम प्रकाश दुबे, भानु, शुभम दुबे, अजय, पप्पू दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    गरथौली गांव में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आया युवक गंभीर घायल, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना…

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद; पूछताछ में साथी के साथ हत्या करने की बात कबूली     वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में युवती श्रेया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में मांगों को लेकर बनी रणनीति

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम