खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

10 मीट्रिक टन बीज खरीदने के बाद फसल खराब, किसानों को आर्थिक नुकसान का आरोप

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। खराब गुणवत्ता का संकर मक्का बीज बेचकर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में तेलंगाना की विजय मार्वल सीड्स, प्रो फार्म सीड्स कंपनी के साझेदार गुलाम जिलानी खान और अन्य कर्मचारियों को नामजद किया गया है।

 

शंकरपुर, चिरईगांव निवासी यज्ञवल्क्य कृषि उद्योग की संचालिका चित्रलेखा की शिकायत के अनुसार, कंपनी की ओर से ‘वामन वी-622’ मक्का बीज से करीब 40 क्विंटल प्रति एकड़ उपज होने का दावा किया गया था। कंपनी के दावे पर भरोसा करते हुए 10 मीट्रिक टन बीज खरीदा गया, जिसके लिए 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

 

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बीज की बुवाई के बाद फसल अपेक्षित रूप से नहीं हुई और खराब हो गई। किसानों को जहां करीब 40 क्विंटल प्रति एकड़ उपज का दावा किया गया था, वहीं वास्तविक उपज लगभग 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ ही होने की बात कही गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फसल खराब होने के बाद नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसानों को कथित तौर पर मुआवजा नहीं दिया गया। भरपाई की मांग करने पर धमकी देने और बदनाम करने का भी आरोप लगाया गया है।

 

चौबेपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई है।

 

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा