हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर घटनाओं में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से आला-ए-कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे चोलापुर थाना क्षेत्र के हरियाडीह गांव से हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी शिवदसा, थाना चौबेपुर तथा विशाल सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह, निवासी गरथौली, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को चोलापुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसी दौरान पुलिस को प्राप्त एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई गई।

 

जांच के दौरान मृतक की पहचान वादिनी के पति के रूप में होने के बाद पुलिस को लिखित तहरीर प्राप्त हुई। तहरीर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। इसके आधार पर 26 अगस्त 2026 को थाना चोलापुर में मुकदमा संख्या 351/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

मुकदमे की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस टीम ने जांच के क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक महेश जायसवाल, हेड कांस्टेबल अनुनेश सिंह, हेड कांस्टेबल शकील अहमद, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल महेश तथा रिजर्व कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत