रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 9 ONE RUM ब्रांड की कुल 2,388 बोतलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये है।

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 24 नवंबर 2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर पुलिस लंका मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक डीसीएम ट्रक की जांच की गई, जिसमें से शराब की 199 पेटियां बरामद हुईं।

 

मौके से ट्रक चालक राजेन्द्र सिंह (26 वर्ष), पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम बैसलाना, थाना सरुण्ड, जिला जयपुर (राजस्थान) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त, जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    मार्कंडेय महादेव धाम से संगम घाट तक सजी दीपमालाएं, ढाखा के गौरीशंकर महादेव घाट पर प्रज्वलित हुए 5,100 दीप; गंगा आरती और धार्मिक झांकियों ने मोहा मन     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील