आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना

 

रिपोर्ट विवेक राय 

बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 200 गरीब और असहाय लोगों को कंबल, शॉल, स्वेटर, टी-शर्ट के साथ मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में समाजसेवी कमलेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह और राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान नागेश्वर सिंह ने जरूरतमंदों को सामग्री प्रदान की। आयोजकों ने लाभार्थियों को अपने घर बुलाकर सम्मानपूर्वक गर्म कपड़े और मिठाई भेंट की।

 

आयोजकों ने बताया कि सनातनी मानवता और सेवा की भावना से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सर्दी के मौसम में उन्हें राहत पहुंचाना है।

 

इस पुनीत पहल पर ग्रामीणों ने समाजसेवी कमलेश सिंह और नागेश्वर सिंह सहित सभी आयोजकों की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    मार्कंडेय महादेव धाम से संगम घाट तक सजी दीपमालाएं, ढाखा के गौरीशंकर महादेव घाट पर प्रज्वलित हुए 5,100 दीप; गंगा आरती और धार्मिक झांकियों ने मोहा मन     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील