सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मार्कंडेय महादेव धाम से संगम घाट तक सजी दीपमालाएं, ढाखा के गौरीशंकर महादेव घाट पर प्रज्वलित हुए 5,100 दीप; गंगा आरती और धार्मिक झांकियों ने मोहा मन

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम गंगा-गोमती संगम का तट अद्भुत दीपोत्सवी छटा से आलोकित हो उठा। कैथी स्थित श्री मार्कंडेय महादेव धाम से गंगा-गोमती संगम घाट तक सवा लाख दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की सुनहरी रोशनी से करीब एक किलोमीटर लंबा घाट जगमगा उठा। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

मां जान्हवी प्रज्ञा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव की तैयारियां दोपहर से ही शुरू हो गई थीं। बच्चे, महिलाएं और समिति के सदस्य दीप सजाने, उनमें बाती रखने तथा तेल भरने में जुटे रहे। शाम ढलते ही दीप प्रज्वलन का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरा संगम क्षेत्र दीपमालाओं से रोशन हो गया। श्रद्धालुओं ने मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन के बाद गंगा तट पर दीपदान किया। नदी की धारा में प्रवाहित होते दीपों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान मां गंगा का पूजन और भव्य आरती भी की गई।

 

ढाखा स्थित गौरीशंकर महादेव गंगा घाट पर भी देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। यहां 5,100 दीप प्रज्वलित कर घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पं. प्रभुनाथ चौबे के निर्देशन में महाआरती, गंगा पूजन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। गंगा की धारा में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शेषनाग की शय्या पर विराजमान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, मां दुर्गा और भगवान गणेश की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

 

कैथी के छोटा शिवाला घाट पर स्थानीय युवकों ने आकर्षक दीपमालाएं सजाईं। वहीं सरसौल स्थित महाकाल मंदिर घाट पर लकी फाउंडेशन और समदर्शी महाकाल सेवा समिति की ओर से गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया गया। राजवारी में गोमती तट, चंद्रावती के किला जैन घाट और गौरा उपरवार के गंगा घाट सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी दीपदान और धार्मिक आयोजन हुए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य भारत भूषण दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कुन्दन सिंह, अजय सिंह, जगदीश गिरी, नितेश गिरी, भोला सिंह, तेरसु प्रजापति, लल्लू यादव, बजरंगी निषाद सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

देव दीपावली पर गंगा-गोमती के तटों पर सजे दीपों ने न केवल धार्मिक आस्था को अभिव्यक्त किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा के रंग में रंग दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील