विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

नरायणपुर गांव में 30 वर्षीय पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत छह नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के नरायणपुर गांव में शनिवार की सुबह 30 वर्षीय पूजा चौहान का शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी घरवालों को करीब सुबह पांच बजे हुई। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव-कुश मां के शव को एकटक देखते रह गए।

बताया गया कि पूजा चौहान की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व ठेकेदार जय श्री चौहान के पुत्र विकास चौहान से हुई थी। दंपती के चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव-कुश हैं। घटना के समय पति विकास घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि सास सरोज देवी और ननद घर में थीं। मृतका के ससुर भी बाहर बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से संबंधित जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतका की मां चन्द्रकला देवी, पिता दिनेश चौहान और भाई प्रिंस चौहान समेत मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर पूजा की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की गहन जांच की मांग की। मृतका के मामा सुनील चौहान, निवासी चिलौना कला, रामपुर सिंधौनां, गाजीपुर की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी में मृतका के पति विकास चौहान, सास सरोज देवी, ननद गुड़िया, श्वेता, दामाद पवन चौहान समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।

मृतका के मामा ने बताया कि पूजा के पिता का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। उनके अनुसार, पूजा के पिता पसेवा, केराकत, जौनपुर के निवासी थे और पूजा का लालन-पालन उसके ननिहाल चिलौना कला, रामपुर सिंधौनां, गाजीपुर में हुआ था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन