अजगरा से रमेश कनौजिया को प्रत्याशी बनाने की उठी मांग

धोबी एकता, सामाजिक परिवर्तन एवं विकास सम्मेलन में मिशन-2027 का शंखनाद; वक्ताओं ने संविधान और आरक्षण बचाने के लिए सपा के समर्थन की कही बात

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। 385 अजगरा विधानसभा क्षेत्र के आयर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में धोबी एकता, सामाजिक परिवर्तन एवं विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं विश्व रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा अजगरा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रमेश कनौजिया उर्फ रमेश चौधरी रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोगों ने पहुंचकर मिशन-2027 के लिए शंखनाद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंतामणि, पूर्व निदेशक, शासन उत्तर प्रदेश एवं महासचिव, सामाजिक संस्था बहुजन भारत ने बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब का बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का पीडीए दोनों एक ही हैं।

विशिष्ट अतिथि सदर अमीन कनौजिया ने कहा कि मिशन-2027 में संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना जरूरी है। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2022 से रमेश कनौजिया चौधरी लगातार समाजवादी पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। इस बार पीडीए के तहत रमेश कनौजिया को अजगरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग धोबी समाज की ओर से उठाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने की, जबकि समापन बाबूलाल यादव, अध्यक्ष विधानसभा अजगरा के द्वारा किया गया। समारोह में दिनेश लाल यादव, गौरव यादव एवं अनिल कनौजिया गायक जमानिया, गाजीपुर ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर सुरेश यादव सेक्टर प्रभारी, डॉ. संजय कनौजिया, रामदुलाल नेताजी फौजी, प्रमोद कनौजिया, चंदौली, रमेश कनोडिया सहित बड़ी संख्या में धोबी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रामधनी यादव, वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, आजमगढ़ ने किया तथा संचालन भैया लाल निरंकारी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    शारदीय नवरात्र के अवसर पर एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने संभाली जिम्मेदारी, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। शारदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता