पुराना रामनगर में सुनी गई ‘मन की बात’, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश

वार्ड 65 में निषाद एवं माझी समाज के साथ प्रधानमंत्री के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, नेपाल के बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। वार्ड संख्या 65, पुराना रामनगर में निषाद एवं माझी समाज के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा की सराहना करते हुए देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन में देश के विभिन्न सामाजिक एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और समाज में सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बाढ़ पीड़ितों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

कार्यक्रम में महामंत्री रितेश पाल, उपाध्यक्ष कंचन निषाद, विनोद कुमार सिंह, मंडल मंत्री भैयालाल सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक धनंजय साहनी, बूथ अध्यक्ष विशाल सोनकर, अमन कुमार कसेरा, अंशु बारी, अमन कुमार, अजय साहनी, शिव मुरत, कैलाश बारी, अमित पटेल, प्रदीप साहनी, मनीष बारी, आशीष बारी, पिंटू साहनी, विजय साहनी सहित सम्मानित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    शारदीय नवरात्र के अवसर पर एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने संभाली जिम्मेदारी, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। शारदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता