जनभागीदारी से ही मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण : मोदी

‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में युवाओं से खेल, फिटनेस और नशामुक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। ग्राम सभा भीटी स्थित बूथ संख्या 444 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों की सहभागिता से किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और नवाचारों का उल्लेख करते हुए जनभागीदारी को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक योगदान दे, तो देश में व्यापक और स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों और सामाजिक संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें देश की सामूहिक शक्ति का उदाहरण बताया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों और फिटनेस से जोड़ने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की अपील की। साथ ही ‘माई भारत’ पहल के माध्यम से युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश की युवा शक्ति स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगी। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं के साथ परिवार और समाज की भूमिका को भी अहम बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह पिंटू, आलोक सिंह, संतोष पांडेय, रोहित सिंह, संतोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    शारदीय नवरात्र के अवसर पर एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने संभाली जिम्मेदारी, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। शारदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता