एक माह में ही उखड़ने लगी पिच सड़क, गड्ढों में जमा बरसाती पानी

सेहमलपुर मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; जांच और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

 

रिपोर्ट : विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। स्थानीय विकासखंड के ग्राम सभा गोकुलपुर के राजस्व गांव सेहमलपुर में करीब एक माह पहले बनी पिच सड़क की हालत खराब होने लगी है। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं और बारिश के बाद जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में बरसाती पानी भरने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

 

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) से जियो पेट्रोल पंप के बगल से सेहमलपुर जाने वाला यह मार्ग जमालपुर, सेहमलपुर, सुरवा, बेरवा, भटौली, औसानपुर, करोमा और चक्का समेत कई गांवों को जोड़ता है। हाईवे से सड़क के जुड़ने वाले स्थान पर करीब 50 मीटर हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बारिश के पानी की निकासी और उसके जमा होने वाले स्थानों का उचित ध्यान नहीं रखा गया। कई स्थानों पर सड़क का लेवल भी सही नहीं है। कहीं गिट्टियां उखड़ रही हैं तो कहीं सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पानी से भरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

 

इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे साइकिल और पैदल आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति से उन्हें भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को अभी एक माह भी ठीक से नहीं बीता और गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इससे सड़क की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा घटिया निर्माण को हटाकर सड़क का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक…

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर