‘लालबाग के राजा’ के दरबार से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नमामि गंगे ने श्रद्धालुओं को बांटे पौधे और कपड़े के थैले, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी और जल संरक्षण का किया आह्वान

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में सजे काशी के प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ के दरबार से बुधवार को गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गणपति दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पौधे और कपड़े के थैले वितरित कर प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के संयोजन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की गई।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज एक बड़ी चुनौती है। भगवान गणेश को ज्ञान एवं कल्याण का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को पौधे एवं कपड़े के झोले वितरित किए गए। आयोजकों ने लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बरतने और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़, अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, वरिष्ठ संरक्षक संतोष पाटिल, अशोक शिंदे तथा कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    मंडुवाडीह पुलिस ने बीएलडब्ल्यू नाथू गेट के पास दबोचा, गिफ्ट आइटम, क्रीम, कपड़े और 5,330 रुपये मिले     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने दुकानों में चोरी…

    चोरी के 14 मोबाइल फोन और 48,100 रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस की कार्रवाई; हृदयपुर अंडरपास से दबोचे गए दोनों अभियुक्त, चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त की सूचना पर हुई दबिश     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    चोरी के 14 मोबाइल फोन और 48,100 रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    चोरी के 14 मोबाइल फोन और 48,100 रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    ‘लालबाग के राजा’ के दरबार से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ‘लालबाग के राजा’ के दरबार से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बिरदोपुर में नाले की सफाई व्यवस्था का महापौर ने लिया जायजा

    बिरदोपुर में नाले की सफाई व्यवस्था का महापौर ने लिया जायजा

    दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    स्कूटी फिसलने से न्यूज चैनल के दो पत्रकार घायल

    स्कूटी फिसलने से न्यूज चैनल के दो पत्रकार घायल