बर्थरा खुर्द गांव में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, घायलों को सीएचसी नरपतपुर में कराया गया भर्ती
रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव में 24 अक्टूबर की सुबह हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता धर्मशीला देवी ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट की और धमकी दी। घटना में कई लोगों के घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




