वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। भारत माता मिशन के तत्वावधान में वाराणसी के होटल जियॉन (Zion) में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा मंच के 101 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों के प्रति उत्साहवर्धन किया गया।

 

समारोह में भारत माता मिशन के पीठाधीश्वर विवेक चैतन्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजित मिश्र तथा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जे. पी. मिश्र ने केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शीतला प्रसाद पाण्डेय, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अनुराग पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कान्हा पाण्डेय सहित युवा मंच के सभी 101 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

 

समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. गंगा सहाय पाण्डेय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय, विवाह संयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अरविंद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योत्सना बाजपेई, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता मिश्रा एवं सौम्या चौबे तथा प्रदेश महामंत्री पं. जितेंद्र कुमार पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

इसके अतिरिक्त सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आर. एस. पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल चौबे, स्वाति मिश्रा समेत अनेक अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों का भी सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। स्थिति यह रही कि समारोह स्थल का हॉल छोटा पड़ गया और बड़ी संख्या में लोगों को लॉबी में खड़े होकर कार्यक्रम में सहभागिता करनी पड़ी। समारोह में उमड़े जनसमूह को संगठन के प्रति लोगों के उत्साह और सहभागिता के रूप में देखा गया।

 

कार्यक्रम का संचालन खेल-कूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पी. पी. आनंद मिश्रा ने किया। समारोह की सफलता पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शीतला प्रसाद पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शीतला प्रसाद पाण्डेय ने आगामी 15 नवंबर 2026 को वाराणसी के नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

 

उन्होंने सम्मेलन में अधिक से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन में लगभग 2,000 ब्राह्मण प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार का वर्णन, संत दास जी महाराज ने दिया अहंकार त्यागने का संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि