श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार का वर्णन, संत दास जी महाराज ने दिया अहंकार त्यागने का संदेश

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या से पधारे कथा व्यास श्री श्री 108 संत दास जी महाराज ने वामन अवतार की कथा सुनाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। जन्मोत्सव के दौरान भक्त भक्ति गीतों पर झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।

 

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है। कथा की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर व्यक्ति अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने राजा बलि के माध्यम से अहंकार और दंभ त्यागने की शिक्षा दी। धन-संपत्ति क्षणभंगुर है, इसलिए मनुष्य को परोपकार और सद्कर्मों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि अहंकार, घृणा, ईर्ष्या और गर्व से मुक्त होकर ही व्यक्ति ईश्वर के निकट पहुंच सकता है। भगवान के नाम पर विश्वास और भक्ति से जीवन को सही दिशा मिलती है। कथा के दौरान उन्होंने इंद्रियों पर नियंत्रण रखने तथा भगवान के भजन को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा भी दी।

 

कथा व्यास ने बताया कि पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग की कथा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर मुन्नू चौबे, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पवन चौबे, राधेश्याम शुक्ला, राजू प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि