रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि

जनसंघ के वरिष्ठ नेता के योगदान को किया याद, परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना

रिपोर्ट: विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसंघ के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. सुरेश सिंह गौतम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार देर रात वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित सरकारी आवास पर उन्होंने स्व. गौतम के भतीजे एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

रक्षा मंत्री ने स्व. सुरेश सिंह गौतम के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ के समय से ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया। प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही स्व. गौतम के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, भाजपा नेता अमित सिंह ‘पीयूष’, ओपी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल