तरयां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी कर पहुंचा था युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

 

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के तरयां गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमगढ़वां, चौबेपुर निवासी सूरज कुमार राजभर, पुत्र बांगुर राजभर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तरयां गांव के पोखरे के पास अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक की ओर गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और विवाहित था। उसकी एक पुत्री भी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर बढ़ाया उत्साह, ग्रामीण क्षेत्र की बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    27 नवंबर को होगा पांचवां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह, शरद पूर्णिमा पर एसडीएम सेवा ट्रस्ट ने की पहल     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक समरसता और सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

    तरयां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    तरयां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    गोला में आज से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

    गोला में आज से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी