संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

सब हेडिंग: उमरहाँ स्थित स्वर्वेद महामंदिर में आयोजित शिविर में 47 यूनिट रक्तदान, प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर उमरहाँ स्थित स्वर्वेद महामंदिर के तत्वावधान में विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत देश के लगभग 23 राज्यों के साथ-साथ विदेश के कई देशों में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले दो दशकों से निरंतर संचालित इस सेवा अभियान के माध्यम से हजारों रक्तवीर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा और जीवन रक्षा में योगदान दे रहे हैं।

 

इसी क्रम में उमरहाँ स्थित सद्गुरु सदाफलदेव आप्त वैदिक गुरुकुलम के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम से जुड़े ट्रस्ट के सेवकों, आसपास के क्षेत्र के लोगों तथा अन्य सेवाभावी रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया।

 

उन्होंने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा और जरूरतमंदों का जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव को सेवा और समर्पण के महापर्व के रूप में मनाते हुए रक्तदाताओं ने अपने योगदान से समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी की चिकित्सा टीम ने पहुंचकर रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकित मिश्र, अखिलेश्वर शर्मा, सच्चिदानंद सहाय, आचार्य शैलेन्द्र द्विवेदी, अशोक कुमार, अभिषेक सिंह, भरत दुबे, सुशील मिश्र, गौरव सिंह, संजीव सिंह प्रधान, विहंगम योग संत समाज वाराणसी के संयोजक गणेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    सब हेडिंग: मतगणना पर्यवेक्षक को हटाने की मांग पर पहड़िया मंडी के बाहर हंगामा, चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी 7,195 मतों से आगे; अंतिम परिणाम घोषित होने तक मतगणना रही…

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर बढ़ाया उत्साह, ग्रामीण क्षेत्र की बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    भाजपा महिला मोर्चा ने काशी में भरी चुनावी हुंकार, संगठन मजबूत करने पर जोर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु