चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, घरों में छाई उत्सव की रौनक

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना के साथ महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। रात में चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजन किया और पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा किया।

 

पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुट गईं। पारंपरिक परिधानों और आकर्षक श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा की। चांद दिखाई देने पर विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना की।

 

करवा चौथ के अवसर पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। कई परिवारों में विशेष पकवान बनाए गए और महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। नवविवाहित महिलाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। चंद्र दर्शन और पूजन के बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया।

 

इस अवसर पर पूनम राय, नीलम राय, रंजना शर्मा, चांदनी राय, रोशनी राय, वंदना शर्मा और प्रियंका शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत रखा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    कैथी टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी से गाजीपुर जाते समय गुरुवार की सुबह भीम आर्मी प्रमुख…

    सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

    सोनबरसां गांव में सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन, भारी बारिश के बावजूद कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु; विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

    सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

    चौबेपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल का निधन

    चौबेपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल का निधन

    लघु नाटक के जरिए बच्चों ने दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश

    लघु नाटक के जरिए बच्चों ने दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेश

    चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

    चांद के दीदार के साथ सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत