शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

सपा प्रत्याशी ने भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 4,898 मतों से हराया, लाल बिहारी यादव को मिले 10,958 वोट

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

 

वाराणसी। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 4,898 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना के जारी विवरण के अनुसार, लाल बिहारी यादव को कुल 10,958 मत प्राप्त हुए, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के पक्ष में 6,060 मत पड़े। जीत की बढ़त मिलने के बाद लाल बिहारी यादव माला पहनकर मतगणना स्थल पर घूमते नजर आए। उनकी जीत से सपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद जारी विवरण पत्र में लाल बिहारी यादव की बढ़त स्पष्ट हुई।

 

इस चुनाव में कुल 22,943 वैध मत मिले, जबकि 1,441 मत निरस्त घोषित किए गए। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 4,898 रहा। मतगणना के दौरान अन्य प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3,111 मत, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1,088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301 तथा डॉ. कपिल अस्थाना को 152 मत प्राप्त हुए। वहीं, अक्षय सिंह और देव नारायण सिंह को 108-108 मत मिले।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    विशेष अभियान 6.0 के तहत विद्यार्थियों को बताए इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के तरीके     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विशेष अभियान 6.0…

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    15 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश, दिव्यांगजनों की सुविधाओं और परिसर के सौंदर्यीकरण पर दिया जोर     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

    शिक्षक एमएलसी चुनाव में लाल बिहारी यादव की बड़ी जीत

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित