कैथी टोल प्लाजा पर चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी से गाजीपुर जाते समय गुरुवार की सुबह भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का कैथी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
चंद्रशेखर आजाद ने मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नीरज कुमार, विशाल सिद्धार्थ, सौरभ कुमार, अनिल नेता, धीरज कुमार रावण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




