प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

4 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, सैकड़ों वाहनों से रवाना होंगे कार्यकर्ता

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रोहनिया (वाराणसी)। केशरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी 4 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 

इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तक प्रयागराज पहुंच जाएं। उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले से करीब एक हजार कार्यकर्ता सैकड़ों चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ प्रयागराज रवाना होंगे। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप गौतम, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष विजय गोड, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्या, प्रवीण, निहाल, ओपी पटेल और अजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई प्रकृति भ्रमण यात्रा, विशेषज्ञों ने बताई वृक्षों की पर्यावरणीय, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्ता     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हरे-भरे…

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजन गायिका संगीता देवी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह