वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

राज्य स्तरीय सम्मेलन में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को वाराणसी में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 

सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जमा खां तथा कुचायकोट से छह बार के विधायक अमरेंद्र पांडेय ‘पप्पू’ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और पार्टी की भावी राजनीतिक दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

पार्टी नेताओं के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर रहेगा। सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई प्रकृति भ्रमण यात्रा, विशेषज्ञों ने बताई वृक्षों की पर्यावरणीय, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्ता     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हरे-भरे…

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजन गायिका संगीता देवी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह