किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

मछलीशहर जिले का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष, मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में स्थानीय क्षेत्र के गोहका गांव निवासी इंद्रेश तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सरपंच इंद्रेश तिवारी को मछलीशहर जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद क्षेत्र में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

काशी क्षेत्र के अंतर्गत मछलीशहर जिले की कार्यसमिति में स्थान मिलने पर इंद्रेश तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से काम करेंगे।

 

उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    ढाई किमी सड़क पर नहीं हुआ सुधार, पैदल चलना भी हुआ दूभर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  बरसठी  (जौनपुर)| खुआवा-लालपुर मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए आवाज उठाने और…

    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर

    प्रेमी के गांव पहुंचकर उठाया कदम, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरी; मेडिकल परीक्षण के लिए भेजी गई     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय सिकरारा (जौनपुर)। प्रेम संबंध और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा