कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

चार लोगों पर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ (लखरांव) गांव में कटहल का पेड़ काटने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पेड़ काटने से मना करने पर चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने कट्टे से सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

 

बलुआ (लखरांव), पोस्ट उदयपुर निवासी भरत लाल पटेल पुत्र स्वर्गीय रामसूरत पटेल के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। वह भोजन करने के बाद अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि गांव के आनंद पटेल उर्फ बब्बू उर्फ जयचंद और नवापुरा निवासी धर्मेंद्र कटहल का पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और पेड़ काटने के साथ उन्हें भी काटने की धमकी दी।

 

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फोन कर गांव के शत्रुघ्न उर्फ पप्पू पुत्र मंगल पटेल और मिठाई लाल पटेल पुत्र बाढ़ू पटेल को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि मिठाई लाल हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा और उससे उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे माथे पर सूजन आ गई। वहीं शत्रुघ्न ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने चारों पर मिलकर गला दबाने और जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

 

भरत लाल ने तहरीर में यह भी बताया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपियों ने उनके आयशर इंजन की बैटरी उठा ली थी। इसका विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने पर इंजन भी उठा ले जाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

 

पीड़ित ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उन्होंने थानाध्यक्ष चोलापुर से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    बहलोलपुर में मिला वाहन, बैटरियां गायब; पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर…

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    बीएचयू में उच्चस्तरीय बैठक, ‘तिरुक्कुरल’ के संदेश से जुड़ेंगे देशभर के विद्यार्थी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, भाषाई एवं आध्यात्मिक संबंधों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन