नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए विधायक त्रिभुवन राम, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव–2026 के तहत वाराणसी स्थित कमिश्नरी सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक पूनम मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के साथ सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने मधुर गीतों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों की सुरीली आवाज, शानदार मंच संचालन, आत्मविश्वास और कला कौशल ने सभागार में मौजूद अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने सराहना की।

 

इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि काशी की पहचान केवल धर्म और आध्यात्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कला, साहित्य, संगीत और संस्कृति की भी विश्वविख्यात नगरी है। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा और रचनात्मकता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।

 

विधायक ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की प्रतिभाओं के माध्यम से काशी की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    बहलोलपुर में मिला वाहन, बैटरियां गायब; पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर…

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    बीएचयू में उच्चस्तरीय बैठक, ‘तिरुक्कुरल’ के संदेश से जुड़ेंगे देशभर के विद्यार्थी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, भाषाई एवं आध्यात्मिक संबंधों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन