युवाओं को बताई वोट की ताकत

‘Know Your Vote’ संवाद में लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ (MYB), वाराणसी की ओर से डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज परिसर में ‘Know Your Vote’ विषय पर एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मताधिकार के महत्व, मतदान प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक नागेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह उपस्थित रहे। वहीं आमंत्रित अतिथियों में भाजयुमो कोषाध्यक्ष सूयश अग्रवाल, यूथ आइकॉन श्रीजन चतुर्वेदी और एशियन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी सागर ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण यूथ आइकॉन श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति रही। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारियों, मतदान प्रक्रिया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में एक-एक वोट की भूमिका को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। उनकी प्रस्तुति को विद्यार्थियों ने सराहा।

 

इस दौरान ‘मेरा युवा भारत’, वाराणसी के उपनिदेशक विकाश सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान के महत्वपूर्ण भागीदार भी हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रम युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि परिचर्चा के दौरान स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान तथा युवा नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्यों, प्राध्यापकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    बहलोलपुर में मिला वाहन, बैटरियां गायब; पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर…

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    बीएचयू में उच्चस्तरीय बैठक, ‘तिरुक्कुरल’ के संदेश से जुड़ेंगे देशभर के विद्यार्थी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, भाषाई एवं आध्यात्मिक संबंधों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन