टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

बहलोलपुर में मिला वाहन, बैटरियां गायब; पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला चंदापुर चौकी क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक टोटो वाहन से चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

जानकारी के अनुसार, चंदापुर निवासी विशाल पटेल उर्फ शनि ने सोमवार की देर रात अपना टोटो वाहन घर के बाहर खड़ा किया था। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन को वहां से लेकर चले गए। मंगलवार सुबह वाहन गायब मिलने पर विशाल ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वाहन बहलोलपुर गांव स्थित साईं धाम कॉलोनी फेज-1 के गेट के पास खड़ा मिला, लेकिन उसमें लगी चारों बैटरियां गायब थीं।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने चंदापुर चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    बीएचयू में उच्चस्तरीय बैठक, ‘तिरुक्कुरल’ के संदेश से जुड़ेंगे देशभर के विद्यार्थी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, भाषाई एवं आध्यात्मिक संबंधों को…

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    ‘Know Your Vote’ संवाद में लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    कटहल का पेड़ काटने से रोका तो सिर पर कट्टे से किया वार

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    एसआईआर वोट चोरी नहीं, मतदाता सूची का शुद्धिकरण : संबित पात्रा

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन