श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा का समापन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। समापन समारोह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विधान परिषद सदस्य श्यामनारायण सिंह ‘विनीत’ शामिल हुए।

 

समारोह के दौरान अतिथियों ने समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र के बुजुर्गों को कंबल वितरित कर उनका सम्मान किया गया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों की भी झलक देखने को मिली।

 

वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया।

 

इस अवसर पर कथावाचक जगद्गुरु देवाचार्य बालक दास जी महाराज, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह पप्पू, सुमंत कुमार, विजय सिंह, अशोक पाठक, बच्चा सिंह, अनिल सेठ, बालाजी सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता, 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा रिफिल सब्सिडी का लाभ     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। दीपावली के पावन पर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    युवाओं को बताई वोट की ताकत

    युवाओं को बताई वोट की ताकत