जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रिपोर्ट : विवेक राय
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा नेतृत्व को तरजीह देते हुए सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के गौर गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ को वाराणसी जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मिर्जामुराद और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इसे युवाओं के लिए उत्साहवर्धक कदम बताया।
रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल के नेतृत्व में नवनियुक्त मीडिया प्रभारी का स्वागत किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल और जिलामंत्री खुशबू सिंह ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
इसके बाद मिर्जामुराद स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल ‘रिंकू’, मातेंद्र पांडेय, जिलामंत्री बृजेश राजभर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवगत उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, मुकेश उपाध्याय, धीरज सिंह, नीरज उपाध्याय, शौरभ सिंह, निहाल सेठ, अनुपम सिंह ‘गोलू’ और प्रताप सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
नियुक्ति पर अभिषेक त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। भाजपा की रीति-नीति, संगठन की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प भी व्यक्त किया।




