छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

नगर निगम और नमामि गंगे ने किया श्रमदान, श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त छठ मनाने की अपील

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ से पूर्व शुक्रवार को नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और मानमंदिर घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाटों पर श्रमदान कर सिल्ट में जमा पॉलिथीन और अन्य कचरे को बाहर निकाला गया। साथ ही श्रद्धालुओं से छठ पर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। उन्होंने लोगों से पूजा सामग्री, फल और सब्जियां खरीदने के लिए घर से कपड़े, जूट या कागज के थैले लेकर निकलने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि पूजा में बांस के सूप, दउरा और मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें। पूजा के बाद प्लास्टिक कचरा नदी या तालाब में न डालें और घाटों को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना छठी मैया की सच्ची सेवा है। इस दौरान नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, रिंकू वर्मा, दिनेश, सुनील कुमार, गोपाल, हेमवती, सेवी और भगवान दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    एचजी स्कूल डुबकियां में बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व विद्यार्थियों ने साझा कीं पुरानी यादे   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बाल दिवस के अवसर…

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    प्रमुख घाटों पर सफाई और विद्युत सजावट पूरी, व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। लोक आस्था और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

    अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत