रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत

मिट्टी में लगातार घट रहा जीवांश कार्बन, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी; प्राकृतिक खेती अपनाने और मिट्टी की जांच के बाद उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की अपील

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध एवं असंतुलित इस्तेमाल से खेतों की उर्वरता पर गंभीर संकट मंडराने लगा है। मिट्टी में जीवन का आधार माने जाने वाले जीवांश कार्बन की मात्रा लगातार घट रही है, जो कृषि व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। यदि समय रहते मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले समय में खेती की उत्पादकता प्रभावित होने के साथ खाद्य सुरक्षा पर भी संकट गहरा सकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आगाह करते हुए मिट्टी की नियमित जांच कराने, जांच रिपोर्ट के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने तथा फसल सुरक्षा के लिए रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक विकल्पों को बढ़ावा देने की सलाह दी है।

 

बृहस्पतिवार को ढकवां स्थित महादेव मंदिर परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की कृषि वैज्ञानिक डॉ. भुवनेश्वरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों की मिट्टी को बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि वर्तमान समय में खेतों की सेहत पर ध्यान नहीं दिया गया तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेत बर्बाद होंगे तो किसानों का भविष्य भी प्रभावित होगा और इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।

 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुदर्शन मौर्या ने धरती को मां की संज्ञा देते हुए कहा कि उसकी उर्वरता और प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी की सेहत सुधारने के साथ गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कृषि विज्ञान की कृषि वैज्ञानिक डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल ही कृषि उत्पादन को टिकाऊ बनाने का आधार है। दूसरी हरित क्रांति का लक्ष्य भी संतुलित कृषि पद्धति अपनाकर ही हासिल किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान बल्लभाचार्य पाण्डेय ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक निर्भरता कम करके प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देना समय की मांग है।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमन देवी, सहायक विकास अधिकारी केशव प्रसाद और बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जयनाथ दुबे, सभाजीत, श्रवण कुमार, परमानंद सिंह, पंकज भास्कर, पंकज तिवारी, विनोद निषाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    एचजी स्कूल डुबकियां में बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व विद्यार्थियों ने साझा कीं पुरानी यादे   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बाल दिवस के अवसर…

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    प्रमुख घाटों पर सफाई और विद्युत सजावट पूरी, व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। लोक आस्था और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए