ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, रमन हाउस रहा उपविजेता; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर किया गया सम्मानित

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सिरिस्ती (जाल्हूपुर) स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को उत्साह और उल्लास के बीच समापन हुआ। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद टैगोर हाउस ने सर्वाधिक पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रमन हाउस उपविजेता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह एवं प्रबंध निदेशिका डॉ. नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस दौरान उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह, सहायक निदेशिका दिशा सिंह, प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद ध्वजारोहण एवं विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों की अनुशासित मार्चपास्ट ने समारोह को आकर्षक बना दिया। खेल शिक्षक रोहित कुमार एवं हाउस प्रभारियों के निर्देशन में कुल 18 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बाल रेस, स्नेक रेस, जंपिंग रेस, बैग रेस, रिले रेस, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रमुख रहीं। टैगोर हाउस की प्रभारी अनिता मौर्य, टेरेसा हाउस की प्रभारी सीमा सिंह तथा रमन हाउस की प्रभारी विजेता सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष करने की क्षमता और एकजुटता की भावना विकसित होती है। वहीं उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, नैतिक मूल्य और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत का उत्सव नहीं, बल्कि हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।

 

समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह, प्रबंध निदेशिका डॉ. नीलम सिंह, उपनिदेशक सिद्धार्थ गौतम सिंह, सहायक निदेशिका दिशा सिंह एवं प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। टैगोर हाउस को ओवरऑल विजेता और रमन हाउस को उपविजेता घोषित किए जाने पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अंत में प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, 100वें सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता         रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय    …

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा; पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह