खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, 100वें सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता    

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय    

चौबेपुर (वाराणसी)। खेल के मैदान में युवाओं का उत्साह, जोश और प्रतिभा देखने को मिली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत (MY Bharat) की ओर से राष्ट्रीय युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्त युवा अभियान के 100वें सप्ताह के अवसर पर 14 एवं 15 नवंबर को सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय क्लस्टर ऑफ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम रहे, जबकि अध्यक्षता प्रेम शंकर तिवारी ने की।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीर बहादुर सिंह, यूथ आइकन शिवम चतुर्वेदी, डीके सिंह, हीरू सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बाबू, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा अजय गुप्ता अकेला, मंडल महामंत्री मुक्ति मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष श्वेतांक तिवारी, सोनू कन्नौजिया, राहुल तिवारी, संतोष कुमार कनौजिया, गोपाल चौबे, पूर्व सैनिक धीरू सिंह, जयशंकर मौर्य एवं सौरभ पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 400 मीटर बालक दौड़ में अतुल सिंह ने प्रथम, आर्यन यादव ने द्वितीय तथा रुद्र राज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालिका दौड़ में खुशी यादव ने प्रथम, प्रियांशी यादव ने द्वितीय तथा आयुषी यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में पियूष यादव प्रथम, दिव्यांशु गौरव द्वितीय तथा दिव्यांशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में भी पियूष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दिव्यांशु कुमार द्वितीय तथा रुद्र राज शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

 

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला कबड्डी और खो-खो का रहा, जिसमें द इलीट इंग्लिश स्कूल, चौबेपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन राम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को खेलकूद से जुड़कर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए तथा नशे जैसी बुराइयों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

 

उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। आयोजक एवं संयोजक सृजन चतुर्वेदी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी एवं डिप्टी डायरेक्टर विकास सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता ने न केवल क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि नशामुक्त युवा और स्वस्थ भारत के संकल्प को भी मजबूती से आगे बढ़ाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा; पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, रमन हाउस रहा उपविजेता; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह

    सौरभ सिंह जयंती पर आज होगा सेवा एवं सम्मान समारोह