देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

तुलसी विवाह के पावन अवसर पर षोडशोपचार पूजन और 11 शास्त्रियों ने किया पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री बद्रीनारायण मंदिर में शनिवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान श्री बद्रीनारायण का आकर्षक एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्तिक शुक्ल पक्ष की हरि प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री बद्रीनारायण का षोडशोपचार पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात 11 शास्त्रियों ने सामूहिक रूप से वैदिक परंपरा के अनुसार पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ किया। पूरे अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।

 

धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और हरि-हर के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान श्री बद्रीनारायण के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

 

देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से वैदिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की धार्मिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया। आयोजन के चलते श्री बद्रीनारायण मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    वाराणसी के 120 चयनित गांवों में संचालित है योजना, एफपीजी के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। किसानों की…

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    सुबह और शाम अलग-अलग समय पर हुए हादसे, 65 वर्षीय और 82 वर्षीय महिलाओं ने गंवाई जान; क्षेत्र में पसरा मातम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा