भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

कैथी मंदिर में महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि, रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध श्री मार्कण्डेय महादेव मंदिर में रविवार, 22 नवंबर को 84वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति जी महाराज उपस्थित रहेंगे।

 

महोत्सव के दौरान बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार शाम आठ से नौ बजे तक बाह्य आरती होगी, जबकि रात्रि 11 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक शयन आरती संपन्न होगी।

 

इसके अलावा रात आठ बजे से मंदिर परिसर में रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 

मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में सहभागिता करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पत्नी और मां के साथ भी मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी देने के मामले में किरायेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर…

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    सुदामापुर स्थित आवास से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी था वारंट; पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। अपराधियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज