पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

पत्नी और मां के साथ भी मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी देने के मामले में किरायेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के चुकहां गांव में बकाया किराया मांगने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पांच महीने का किराया मांगने से नाराज किरायेदार ने मकान मालिक पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार, चुकहां निवासी विनोद कुमार के मकान में मुंबई निवासी प्रमोद तिवारी किराये पर कमरा लेकर रहता है। विनोद कुमार का आरोप है कि किरायेदार पिछले पांच महीनों से मकान का किराया नहीं दे रहा था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे जब उन्होंने बकाया किराये की मांग की तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद कमरे में घुसकर डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

 

आरोप है कि विनोद कुमार को पिटता देख उनकी पत्नी आरती राय और मां ललिता देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। हमले में विनोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    कैथी मंदिर में महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि, रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध…

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    सुदामापुर स्थित आवास से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी था वारंट; पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। अपराधियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    गैंगस्टर एक्ट के वारंटी गोलू सोनकर को भेलूपुर पुलिस ने दबोचा

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज