आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

ओम यति ने दो कांस्य, रुद्र चतुर्वेदी और सत्य प्रकाश सिंह ने जीते रजत पदक; मेरठ में आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए हैं। मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यापीठ के आठ सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया। टीम के तीन खिलाड़ियों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जास्वाति सिंह ने बताया कि विद्यापीठ की टीम 16 नवंबर को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरठ पहुंची थी। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

 

प्रतियोगिता के 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में ओम यति, पुत्र विनोद नाथ यति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, 75 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रुद्र चतुर्वेदी ने एक रजत पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की। इसी तरह 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सत्य प्रकाश सिंह ने भी रजत पदक हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

 

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    सिंगापुर के पर्यटक का नकदी और विदेशी मुद्रा से भरा बैग ए-1 कोच में छूटा था, आरपीएफ की सतर्कता से सुरक्षित मिला     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि