काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न कलाकारों और गायकों की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गंगा तट पर आयोजित इस महोत्सव में काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला और संगीत परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली।

 

समारोह के दौरान विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि काशी गंगा महोत्सव जैसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

विधायक ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर आयोजित यह महोत्सव काशी की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक समृद्धि और लोक परंपराओं का अनूठा संगम है। ऐसे आयोजनों से न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ती है।

 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पूनम मौर्य, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    सिंगापुर के पर्यटक का नकदी और विदेशी मुद्रा से भरा बैग ए-1 कोच में छूटा था, आरपीएफ की सतर्कता से सुरक्षित मिला     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी…

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    ओम यति ने दो कांस्य, रुद्र चतुर्वेदी और सत्य प्रकाश सिंह ने जीते रजत पदक; मेरठ में आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए सीएम योगी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि