समाजवादी छात्र सभा ने उठाई भारत रत्न देने की मांग, आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जल्द से जल्द भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
उन्होंने कहा कि नेताजी का संघर्ष, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनका समर्पण और देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में अक्षय पाल, रजत यादव, संजीव यादव, आकाश, शुभम, आदित्य, गोलू सिंह लक्ष्य, अभिषेक मौर्य, सचिन मौर्य और अतुल यादव सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।




