देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

21 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार और 21 डमरुदलों की थाप पर होगी महाआरती, 500 किलो फूलों से सजेगा घाट

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली पर इस बार भी गंगा तट भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन होगा। गंगा की निर्मलता एवं अविरलता का संदेश देने के लिए पर्यावरण अनुकूल दीपदान भी किया जाएगा।

 

समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ‘बाबू महाराज’ और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि समिति पिछले 36 वर्षों से देव दीपावली पर इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस वर्ष भी आयोजन वैदिक विधि-विधान से संपन्न होगा। गंगा तट पर स्थापित मां गंगा की 108 किलोग्राम की अष्टधातु प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 

महाआरती के लिए दशाश्वमेध घाट को करीब 500 किलो देशी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन में 21 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे, जबकि 21 डमरुदलों की थाप से पूरा घाट शिवमय होगा। विशेष बात यह होगी कि ऋद्धि-सिद्धि के स्वरूप में बेटियां महाआरती का नेतृत्व करेंगी। इसके माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और धार्मिक परंपराओं में महिलाओं की भागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती करेंगे। महाआरती के बाद गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मां गंगा की महिमा और काशी की आध्यात्मिक विरासत का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला करेंगे।

 

देव दीपावली पर पौराणिक केदार घाट पर भी गंगोत्री सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका संयोजन पं. संदीप कुमार दुबे ‘सोनू महाराज’ करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि केदार घाट पर नियमित रूप से गंगा आरती होती है, लेकिन देव दीपावली के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन, दीप प्रज्वलन और महाआरती होगी। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सनातन संस्कृति और मां गंगा की महिमा का बखान किया जाएगा। दीपों की रोशनी और आरती के स्वरों से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    84वें महोत्सव में महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने उतारी महाआरती, देर रात तक चला भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय…

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    रामचरितमानस पाठ के बाद हुआ विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित बंगाली बाबा आश्रम में बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर छात्र सभा ने दी श्रद्धांजलि

    नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर छात्र सभा ने दी श्रद्धांजलि

    नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने चलाया अभियान

    नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने चलाया अभियान