दासेपुर और बैजलपट्टी बूथों पर सैकड़ों युवाओं के भरवाए गए फॉर्म-6, पात्र मतदाताओं से नाम दर्ज कराने की अपील
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को मतदाता जोड़ो अभियान चलाया गया। हरहुआ मंडल के बूथ संख्या 13 दासेपुर और बूथ संख्या 14 बैजलपट्टी में विधायक त्रिभुवन राम की मौजूदगी में सैकड़ों नवमतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए गए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। युवाओं को मतदान के अधिकार से जोड़ना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने युवाओं से मतदाता पंजीकरण कराकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विजयराज यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी शिवशंकर राय, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बाबू एवं मनोज मानव, हरहुआ मंडल उपाध्यक्ष जय कुशवाहा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा नेता सूरज चौधरी और संकेत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




