बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

84वें महोत्सव में महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने उतारी महाआरती, देर रात तक चला भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम में रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के अवसर पर बाबा का 84वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गंगा-गोमती के पवित्र संगम तट पर स्थित मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

 

महोत्सव के मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज ने बाबा की महाआरती उतारी। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवहरि मीणा मौजूद रहे।

 

श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर स्थित रैन बसेरे में विशाल लंगर और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम आठ से नौ बजे तक बाबा के विशेष श्रृंगार दर्शन हुए, जबकि रात्रि 11 बजे से मध्यरात्रि तक शयन आरती संपन्न हुई।

 

महोत्सव में रात नौ बजे से एक बजे तक जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोजपुरी कलाकारों ने भक्ति गीतों और शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायिका प्रियंका पांडेय, गायक मनोज लाल यादव, गायक-अभिनेता मदन मुरारी यादव, अभिनेत्री अमृता, मॉडल सोनिया पांडेय और गायक शिवम यादव सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

 

इस अवसर पर श्री गोस्वामी प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति महाराज को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया और सम्मानित किया।

 

आयोजन में बजरंगी गिरी, राजेश गिरी, पप्पू गिरी, दिलीप गिरी, अनिल शास्त्री, मुन्ना गिरी, रमेश गिरी, प्रेमनाथ गिरी, गौरव गिरी, नितेश गिरी, बबलू गिरी और लालू गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    21 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार और 21 डमरुदलों की थाप पर होगी महाआरती, 500 किलो फूलों से सजेगा घाट     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी…

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    रामचरितमानस पाठ के बाद हुआ विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित बंगाली बाबा आश्रम में बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    बाबा मार्कण्डेय महादेव के वार्षिक श्रृंगार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर सजेगा भव्य आध्यात्मिक दरबार, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ बंगाली बाबा का श्रृंगार महोत्सव

    नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर छात्र सभा ने दी श्रद्धांजलि

    नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर छात्र सभा ने दी श्रद्धांजलि

    नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने चलाया अभियान

    नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए विधायक त्रिभुवन राम ने चलाया अभियान